सपा ने निकाय चुनावों के लिए चार नेताओं की घोषित कर दी चुनाव संचालक समिति

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) सपा जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह जिला प्रभारी, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, डॉ नवल किशोर शाक्य जिला प्रभारी एवं मोहम्मद इरफान उल हक कादरी जिला प्रभारी की अध्यक्षता में चुनाव संचालक समिति का गठन किया है। यह समिति नगर पालिका अध्यक्ष पद व टाउन एरिया अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने का प्रयास करेगी।

नगर पालिका फर्रुखाबाद

नगर पालिका फर्रुखाबाद के लिए 20 प्रभारी एवं सह प्रभारियों की भारी भरकम कमेटी बनाई गई है। जिसमें पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सतीश दीक्षित, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरविंद गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, वरिष्ठ नेता महेंद्र कटियार एवं ब्लॉक पूर्व ब्लाक प्रमुख उमर खां को प्रभारी बनाया गया। जबकि वरिष्ठ नेता सरल दुबे पूर्व प्रवक्ता पुष्पेंद्र यादव वरिष्ठ नेता रामानंद प्रजापति वरिष्ठ नेता नागेंद्र शाक्य पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग यूनुस अंसारी।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामविलास राजपूत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रजत क्रांतिकारी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा विवेक यादव, पूर्व जिला सचिव राघव दत्त मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला श्रीमती सुलक्षणा सिंह, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, संजीव यादव उर्फ बंटी, वरिष्ठ नेता चंद्रेश राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप को सह प्रभारी बनाया गया है।

सपा जिला अध्यक्ष ने अन्य नगर पालिका व टाउन एरिया क्षेत्र के लिए भी सपा नेताओं की कमेटी घोषित की है।

error: Content is protected !!