फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) थाना मेरापुर के ग्राम गुठिना में आज संकिसा धम्मालोंको बुद्ध विहार समिति के प्रबंधक कर्मवीर शाक्य की अध्यक्षता में बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। कर्मवीर शाक्य वाईवीएस सेंटर के अध्यक्ष सुरेश बौद्ध, महासचिव भंते डॉक्टर उपनंद, लंका बुद्ध विहार के प्रमुख भंते सुमन रत्न महासमता बुद्ध विहार के प्रमुख भंते चेतसिक बोधि डॉ नवल किशोर शाक्य आदि ने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए बौद्ध धर्म का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने की अपील की। कार्यक्रम में धम्मालोंको बुद्ध विहार के उप प्रबंधक रघुवीर शाक्य आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन गांव के डॉ कप्तान सिंह शाक्य ने किया था।
मुरली नगर का कार्यक्रम
थाना शमशाबाद के ग्राम मुरली नगर रसीदपुर तराई में महामाया बुद्ध विहार में बीते दिन बुद्ध पूर्णिमा बड़ी धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा जयंती के मुख्य अतिथि डॉ नवल किशोर शाक्य व नदीम अहमद फारूकी फीता काटकर बौद्ध पूर्णिमा समारोह का शुभारंभ किया।आयोजन कमेटी के सदस्य राजीव रमाकांत शाक्य मनीष शाक्य देव रूप शाक्य प्रमोद शाक्य अजीत शाक्य शिवा शाक्य विकास शाक्य मौजूद रहे।
रात्रि में कथा बाचिका ललिता बौद्ध और ओमवीर बौद्ध भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित मनमोहक कथा सुनाई।