त्रिपावन बुद्ध पूर्णिमा पर चिल्सरी बुद्ध विहार में धूमधाम से किया गया बौद्ध मेले का आयोजन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तहसील कायमगंज के ग्राम चिल्सरी स्थित भंते डीआर देव एवं अनागरिक केवी बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध को त्रिपावन बुद्ध पूर्णिमा पर बौद्ध मेला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बुद्ध बिहार की ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती गीता बौद्ध , व मैनपुरी से आए कर्मवीर के पुराने सहयोगी सरदार सिंह शाक्य ने संयुक्त रूप से बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके मेले का शुभारंभ किया।

भिक्षु पदम गुप्त द्वारा बुद्ध वंदना से पहले,कर्मवीर शाक्य, कैलाशचंद्र, सरदार सिंह, लडैतेलाल उत्तम, श्रीमती गीता बौद्ध ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष अगरबत्ती व मोमबत्तियां जलाई। पूज्य भंते ने उपस्थित लोगों को त्रिश‌रण व पंचशील ग्रहण कराया। शाम 5 बजे से धम्मदेशना कर्मवीर की अध्यक्षता में शुरू हुई। जयवीर सिंह एडवोकेट कैलाश चंद्र गौतम , राजेश पटेल ,रामसनेही माथुर संतोष बौद्ध, राहुल शाक्य एडवोकेट ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते पर चलकर बौद्ध धर्म का प्रचार व प्रसार करने का आव्हान किया। बुद्ध बिहार के संस्थापक कर्मवीर शाक्य ने कहा कि प्रजातंत्र, धन तंत्र व गुंडा तंत्र में बदल गया। आज भगवान बुद्ध, डाo अंबेडकर, गांधी, भगत सिंह चुनाव लडे तो चेयरमैन तो दूर कोई सभासद भी नही जीत पायेगा। क्योंकि वोटर ने अपना ईमान बेंच दिया और चुने हुए नेता सभी बेईमान व भ्रष्ट हो गए। पैसा वाला ही आज के जमाने में चुनाव जीत सकता है।

कार्यक्रम में राजेश पटेल शिवम, जोगराज़,मंगली प्रसाद बालमीक प्रधान, पुरषोत्तम शाक्य, सुखराम सिंह शाक्य सरिता नर्सरी, सुनील शाक्य, भूपाल सिंह मुनीम , हरवेन्द्र सिंह लहोरे प्रधान, ग्रीश गौतम धम्मदर्शी,संघदीप शाक्य, फूलसिंह,संतोष बौद्ध
भिक्षु कंचन बोधि, पदम प्रकाश, धम्म कीर्ति परमानंद,पदम सिंह, शील रतन,चंद्रवर्धन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। रात 8 बजे से बुद्ध नाटक शुरू किया गया।

error: Content is protected !!