फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आज भारत विकास परिषद मुख्य शाखा फर्रुखाबाद द्वारा मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह नगर के सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के सत्र 2022 23 के हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले चार- चार विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र मेडल उत्तरी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मेधावी छात्रों के साथ ही देवाशीष मिश्र को हाई स्कूल परीक्षा में हिंदी विषय में 97% अंक प्राप्त करने व वंशिका गुप्ता को इंटरमीडिएट परीक्षा में हिंदी विषय में 96% अंक प्राप्त करने पर वरिष्ठ सदस्य व पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद वीके सिंह द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुरेश चन्द्र गुप्त, प्रान्तीय वित्त सचिव आलोक रायजादा व रमेश चन्द्र त्रिपाठी द्वारा स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
ब्रजकिशोर सिंह द्वारा वंदे मातरम का गायन प्रस्तुत किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति छात्रों ने स्वागत गीत गाया। मुख्य शाखा के सचिव डॉ जसवंत सिंह राठौर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य रमेश चंद्र त्रिपाठी ने संस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ रमाकांत तिवारी ने क्रमशः सभी विद्यालय के छात्रों को सम्मान के लिए मंच पर आमंत्रित किया। अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय ने आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में महिला संयोजिका श्रीमती अनीता तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र यादव, संगठन सचिव आदेश अवस्थी, संजीव चौहान, राजीव मिश्रा, विनय द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी, बृज किशोर सिंह, डॉ रवीन्द्र यादव, गिरीश चन्द्र दुबे, उमेश गुप्ता, संजय गर्ग, देवेन्द्र सिंह गौर, रामानन्द पाण्डेय, रागिनी मिश्रा सहित 14 विद्यालय के छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय पुरवार ने किया।