रिक्शा चालक व सेल्समेन पर जानलेवा हमले: आंत फाड़ कर गोली पेट में फसी

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बीती रात शातिर अपराधी के रिक्शा चालक भाई एवं सेल्समैन पर जानलेवा हमले किए गए। गोली से सेल्समैन की आंते फाडकर गोली पेट में फस गई। थाना मऊदरवाजा के ग्राम हैबतपुर गढ़िया स्थित काशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 73 में रहने वाला 30 वर्षीय अविवाहित गौरव गुप्ता बीती रात एक अन्य व्यक्ति के साथ ई-रिक्शा से घर जा रहा था।

रिक्शा कर्बला रोड तिराए से काशीराम कॉलोनी रोड के मजार के पास से रात 9.30 बजे गुजर रहा था। उसी दौरान पड़ोस की गली से दो तीन युवक तेजी से भागते हुए आए। जिन्होंने ई-रिक्शा में डंडे मार कर उसे रोक दिया। तभी एक युवक ने 315 बोर के तमंचे से मार डालने के लिए गौरव के ऊपर गोली चलाई। सीने में गोली लगने से गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। ई रिक्शा चालक ने तुरंत ही घायल को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।

हालत बिगड़ने पर गौरव को परिजन डॉक्टर द्विवेदी के अस्पताल ले गये गौरव की हालत गंभीर है। डॉक्टर हरिदत्त द्विवेदी ने एफबीडी न्यूज़ को बताया कि नजदीक से 315 बोर की घातक गोली से युवक का फेफड़ा फट गया। गोली पेट में फंसी है घायल नियंत्रण में है। बताया गया है कि गौरव चौक बाजार में जूता चप्पल के शोरूम में नौकरी करता है एकमात्र पुत्र गौरव अपनी मां के साथ रहता है।

हत्या करने की थी योजना

हमलावरों की गौरव गुप्ता की हत्या करने की योजना थी हमलावरों ने ई रिक्शा चालक एवं सवारों के साथ कोई लूटपाट का भी प्रयास नहीं किया। इस घटना से करीब 25 मिनट पूर्व तिकोना पुलिस चौकी के निकट काशीराम कॉलोनी निवासी ई-रिक्शा चालक बिहारी को पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। जिसको लोहिया अस्पताल ले जाया गया। बिहारी कॉलोनी के शातिर अपराधी शिवम उर्फ छुआरा का भाई है।

बिहारी एवं जिस रिक्सों पर शिवम को गोली मारी गई दोनों रिक्शों का एक ही कलर बताया गया। कॉलोनी के पूर्व सभासद रवीश मिश्रा ने टेंपो चालक के हवाले से बताया की शिवम को गोली मारने वाले युवक नौलक्खा की गली से होकर भागे थे हमलावर उसी गली से आए थे। बताया जाता है कि घटना के बाद सीओ सिटी ने थाना पुलिस के साथ मौके पर घटना के बारे में जांच पड़ताल की।

आज दोपहर तक सीओ सिटी की ओर से घटना के संबंध में मीडिया को जानकारी नहीं दी गई थाना पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

घायल गौरव की मां रेखा गुप्ता ने काशीराम कॉलोनी निवासी शिवम उर्फ छुआरा, ऋषभ दुबे, सागर गुप्ता, मोहल्ला दुइयां निवासी अंकुल बाथम पुत्र सतीश, अंशु पटवा गोलू पुत्रगण संतोष एवं अजय पुत्र अवतार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता का पुत्र चौक स्थित लिबर्टी शोरूम से बीती रात 9.15 बजे ई- रिक्शा द्वारा घर जा रहा था।

जब वह मोहल्ला ढुइयां की ओर से आने वाले रास्ते के पास से गुजर रहा था। उसी समय कुछ लड़के दौड़ते हुए और गाली गलौज करते हुए आए। जिन्होंने शिवम को गोली मार दी। रिपोर्ट में राधा ने कहा है कि मैंने लोगों द्वारा सुना है कि आरोपियों में आपस में काफी विवाद चल रहा है। इन्हीं लोगों में किसी के द्वारा मेरे पुत्र के गोली मारी गई है यह लोग अपराधिक किस्म के हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने आज सायं मीडिया को बताया कि शिवम गुप्ता के अभियुक्तों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक में को सिटी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें गठित कर दी है। घायल खतरे से बाहर है।

error: Content is protected !!