जानिए- एसपी विकास कुमार के अलावा किस अधिकारी कर्मचारी को मिले पदक व सम्मान चिन्ह

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक व गृह मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा सेवा अभिलेख के द्वारा जनपद फतेहगढ़ के अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी सराहनीय उत्कृष्ट सेवा के फल स्वरुप गोल्ड सिल्वर, उत्कर्ष सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड (शौर्य) प्रदान किया गया है।

5 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर दिया गया है। जिनमें कायमगंज के सीओ सोहराब आलम, वीआईपी सेल के इंस्पेक्टर रामकरन सिंह, कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर जयप्रकाश पाल, सर्विलांस सेल के प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश कुमार भाटी एवं सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी संदीप राव शामिल है। 14 पुलिस कर्मचारियों को गृह मंत्रालय के द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

जिनमें कोतवाली कायमगंज के इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी, पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक हरिओम शर्मा, मोहम्मदाबाद सीओ कार्यालय के उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, यातायात के उपनिरीक्षक सरदार सिंह, प्रधान लिपिक शाखा के मुख्य आरक्षी उमाशंकर चतुर्वेदी, सीओ मोहम्मदाबाद कार्यालय के मुख्य आरक्षी गंभीर सिंह, प्रधान लिपिक शाखा के मुख्य आरक्षी बेचेलाल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय की मुख्य आरक्षी श्रीमती अनीता कुमार।

सीओ कायमगंज कार्यालय के मुख्य आरक्षी विशंभर दयाल, पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी साहिद, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह, महिला थाना की मुख्य आरक्षी श्रीमती गीता देवी, कोतवाली फतेहगढ़ की मुख्य आरक्षी श्रीमती नारायणी देवी कश्यप एवं एसओजी के मुख्य आरक्षी पुष्पेंद्र विक्रम सिंह सेंगर शामिल है।
8 पुलिस कर्मचारियों को गृह के उत्कर्ष सेवा पदक प्रदान किए गए हैं।

जिनमे पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक अभिचल पांडे पुलिस लाइन के पूर्व उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह जो इस समय जनपद एटा 43 वाहिनी पीएसी में तैनात है। एसओजी के मुख्य आरक्षी प्रवीण कुमार पुलिस लाइन के सहायक आरक्षी तेजपाल प्रधान लिपिक शाखा के मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध सिंह महिला थाने की मुख्य आरक्षी कोमलश्री सर्विलांस सेल के मुख्य आरक्षी करन यादव एवं यातायात के मुख्य आरक्षी अजीत कुमार शामिल है।

पुरस्कार मिलने वाले अधिकारी व कर्मचारी खुश हो गए हैं साथियों ने उन्हें बधाई दी है।

error: Content is protected !!