जिले में 77वें स्वतंत्रता दिवस की धूम मची: भवनों पर शान से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालय स्कूल कॉलेज एवं प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक सुशील साथ विधायक सुरभि गंगवार जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जिन्होंनेने मुख्यमंत्री योगी आयोजित कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा। बाद में सांसद ने कलेक्ट्रेट भवन में झंडारोहण किया। गया। सांसद, विधायक एवं जिलाधिकारी ने सेवा के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले रक्षा कर्मियों के परिवार जनों को शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। तथा कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी बेहद सौभाग्यशाली हैं कि इस अमृत महोत्सव काल में हमें अपने देश के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उसके बाद देश को निरन्तर प्रगति के पथ पर ले जाने वाले महान व्यक्तियों को नमन करने का अवसर मिला है। आज हम देश की तमाम जानी-मानी प्रसिद्ध हस्तियों और लाखों ऐसी विभूतियों को नमन करते हैं।

जिनका नाम इतिहास में बहुत अधिक दर्ज नहीं है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने कर्तव्यपथ पर चलकर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से हमारे देश को अभिसिंचित किया है। हम सभी जानते हैं कि 1942 में 09 अगस्त को ही महात्मा गांधी जी “भारत -छोड़ो’ का नारा दिया था और देश की आजादी की अंतिम लड़ाई को प्रारम्भ किया था।
9 अगस्त को हमने इस बार अपने देश के उन वीरों का वंदन किया है, उस माटी को लेकर “पंच -प्रण” लिए, जिसके लिए हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना खून बहाया था।

ऐसे अमर शहीदों के लिए हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत,नगर पंचायतों में “शिलाफ़लकम” की स्थापना की है। इस स्मृतिपट्टिका को उन जाने-अनजाने स्थानीय वीरों को समर्पित किया गया जो हमारे लिए यह गौरवशाली पल उपलब्ध करा गए हैं।
अमृत वाटिका का शुभारंभ

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने एम आईसी कॉलेज फतेहगढ़ में फीता काटकर अमृत वाटिका का शुभारम्भ किया। स्थापित शिलाफलकम अनावरण कर अमर शहीदों का वंदन किया। इस दौरान उपस्थित अपर जिलाधिकारी, चेयरमैन, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद, प्रधानाचार्य एम आई सी कॉलेज, एनसीसी के छात्र आदि ने मुठ्ठी में मिट्टी लेकर पंच प्रण की शपथ ली।

जिलाधिकारी, चैयरमैन, अपर जिलाधिकारी, अधिशाषी अधिकारी ने अमृत वाटिका में पौधे लगाये। वृक्षारोपण किया गया।

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनायें दी। एसपी ने कर्तव्यो का उत्कृष्ट निर्वहन करने हेतु प्रशस्ति पत्र दिये तथा वृक्षारोपण किया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम को उनकी सराहनीय/उत्कृष्ट सेवा पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा प्रदत्त सिल्वर पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा पदक गोल्ड (शौर्य) अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रदान किया गया।

एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट का स्वतंत्रा दिवस

श्री विश्वनाथ सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा संचालित एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा आजादी का पर्व स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत हम लोगो को समझ सको तो समझो,हर करम अपना करेंगे आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसमे निशि,कशिश,दर्पण,उमरा,अनामिका,आर्यन,प्रांजलकाव्य, दिव्यांश आदि छात्र छात्राओं ने प्रस्तुति दी।

संस्था के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि हमे आज का दिन कभी नही भूलना चाहिए क्योंकि आज के दिन हमे आजादी मिली थी। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है ये उन क्रांतिकारियों की वजह से संपन्न हो पाया है। इस अवसर पर संस्था की प्रबंध निदेशिका आकांक्षा सक्सेना, सोनम शुक्ला, शिल्पीसक्सेना, शालिनी, यशिका, शैलेंद्र, भूमिका आदि उपस्थित रहे।

व्यापार मंडल का कार्यक्रम

घुमना नेहरू रोड व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा की देखरेख में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ राजू गौतम आदि व्यापारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!