मकान की छत गिरने से वृद्धा की मौत से मातम: दो मकान से लाखों की चोरी 

मोहम्मदाबाद‌ फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला तिपेडा मैं पुराने मकान की छत गिरने से 68 वर्षीय लड़ैती देवी की मौत हो गई। बीती रात लडैती देवी के परिजन अपने अपने कमरे में सो रहे थे। बेटा महिपाल ने मीडिया को बताया की रात्रि देढ बजे ईटों का लेटर भरभराकर गिर पड़ा। ईटों के मलवे में मां लडैती देवी दब गई। लेंटर गिरने की आवाज सुनकर घरवालों की चीख निकल गई पड़ोसियों की कड़ी मेहनत के दो घंटे बाद मां को बाहर निकाला गया।

मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। डॉक्टर ने मां को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना लेखपाल राहुल राठौर व कोतवाली में दी। चौकी इंचार्च विश्वनाथ आर्य ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

दो मकानों से लाखों की चोरी

इसी क्षेत्र के पिपरगांव निवासी आकाश तथा जबर सिंह के घर चारो ने लाखो का माल गायब कर दिया। आकाश अपनी बीमार साली को उसके घर इटावा ले गया था। आकाश की पत्नी अनीता कमरे के बाहर बरामदे मे बच्चे नेहा एवं निहाल के साथ सोई थी। रात में चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से से 51,200 रुपए, सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी चुरा ले गए। जब पत्नी अनीता की आंख खुली तो चोरी का पता चला।

उसने तुरंत पति को जानकारी दी आकाश ने डायल 112 को सूचना दी। 500 मीटर दूर जबर सिंह के घर में पीछे की दीवार कूद कर चोर घर में गुस गए। जबर सिंह अपने परिवार के साथ छत पर लेटा था। चोर बक्से तथा सूटकेस में रखे 20 हजार रुपए व सोने की चैन, दो मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी निकाल लें गए। जबर सिंह की पत्नी नन्ही देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। चोरों ने जेवरात के खाली डिब्बे गांव के ही रामचंद्र के खेत में डाले। फॉरेंसिक टीम ने नमूने लिए दरोगा संजय मौर्य मामले की जांच की।

error: Content is protected !!