फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) बौद्ध नगरी संकिसा में 27- 28 अक्टूबर को होने वाले बौद्ध महोत्सव की तैयारी को लेकर 10 सितम्बर को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। धम्मालोंको बुद्ध बिहार प्रमुख एवं बुद्ध महोत्सव के संयोजक अनागारिक कर्मवीर शाक्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 10 को सितंबर को दोपहर 11 बजे बैठक धम्मालोको बुद्ध बिहार में होगी।
सभी बुद्ध अनुयायियों को सूचित किया गया है कि वह 10 सितंबर को समय से 11 बजे धम्मलोको बुद्ध बिहार स्थित उत्पलवर्णा हाल पहुंचे। बैठक में 27-28 अक्टूबर को होने वाले बुद्ध महोत्सव को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। श्री शाक्य ने बताया कि बैठक में पहली बार विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहेंगे।
बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की जायेगी, महोत्सव को सफल बनाने के लिए समन्वय समिति गठित की जायेगी, पिछले वर्ष के कार्यक्रम की समीक्षा की जायेगी।