फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की अप्रत्याशित 42 हजार वोटों की जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी की लहर दौड़ गई। जिन्होंने अलग-अलग तरीकों से जश्न मनाया। पार्टी के प्रत्याशी की जबरदस्त हार से भाजपा कार्यकर्ता मायूस हो गए। जिन्होंने मिठाई बताकर जश्न मनाने की तैयारी की थी।
प्रदेश की एक मात्र घोसी विधानसभा में विधानसभा के उपचुनाव के लिए सूबे के मुख्यमंत्री उनके मंत्रियों विधायको सांसदों आदि समर्थकों ने पार्टी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जिताने के लिए पूरी ताकत लगायी। इसके बावजूद प्रत्याशी की जबरदस्त हार से भाजपा के भोकाल की पोल खुल गई है। विरोधी गठबंधन इंडिया बनाम एनडीए की लड़ाई में घोसी के चुनाव परिणाम को 2024 लोकसभा चुनाव की बानगी के तौर पर देखा जा रहा है।
चुनाव परिणाम से लोकसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी मुकेश राजपूत सांसद एवं उनके समर्थकों को गहरा धक्का लगा है। आम जनमानस में धारणा बनेगी कि भाजपा ने जनाधार को दिया है और समाजवादी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ गई है। सपा की टिकट पर लोकसभा के संभावित प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने घोसी में पार्टी की जीत की खुशी पर मिठाई बांट कर जश्न मनाया।
सपा कार्यालय में जश्न
घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी की जीत पर पार्टी कार्यालय सपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न बनाया। कार्यालय पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू,जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव,जिला महासचिव इलियास मंसूरी,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर,जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य,प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक अहमद अंसारी,पूर्व प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग यूनिस अंसारी,जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अरविंद कश्यप,जिला सचिव पंकज यादव।
,सह मीडिया प्रभारी रवि यादव,अनुज यादव,शिव शंकर शर्मा,जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा देवेंद्र सिंह यादव,मुख्तार अहमद मंसूरी,निजाम अंसारी,तस्लीम खान,नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक कमल हसन माजिद अली,जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा अरविंद यादव, पूर्व उपाध्यक्ष बृजेश पाल आदि कार्यकर्ता पहुंचे। जिन्होंने आतिशबाजी चलाकर व मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।