ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर की मौत होने से परिवार में मच गया हाहाकार

कमालगंज फर्रुखाबाद। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से ड्राइवर ब्रजराज की मौत हो जाने से परिवार में चीख पुकार मच गई। ब्रजराज कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम निनौआ निवासी आसाराम का 30 वर्षीय पुत्र था। ब्रजराज सेंट्रल जेल के निकट गुड्डन की गोदाम से खाद लेकर कन्नौज गया था वह खाद उतार कर वापस आते समय सायं 5 बजे कमालगंज के मौलाना आजाद स्कूल के निकट से गुजर रहा था। ब्रजराज के ट्रैक्टर के साथ एक अन्य ट्रैक्टर भी जा रहा था।

इस ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक लगाई तो ब्रजराज ने अपना ट्रैक्टर दाहिनी तरफ काट दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पुलिया के निकट खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे ब्रजराज को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएससी कमालगंज भिजवाया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे स्थिति को देखकर एसओ एंबुलेंस के साथ अस्पताल पहुंचे।

डॉक्टर मानसिंह ने ब्रजराज को मृत घोषित कर दिया। ब्रजराज की 5 वर्ष पूर्व नन्ही से शादी हुई थी उसके कोई संतान नहीं है। बीमार नन्ही अपने चाचा हरिश्चंद्र के साथ अस्पताल पहुंची परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ब्रजराज के बड़े भाई अनुराग की शादी हो चुकी है पिता का देहांत हो चुका है।

error: Content is protected !!