जिले में धूमधाम से मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती:दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) जिले में बड़ी धूमधाम से सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई।
महानगर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान से महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के निवास पर आयोजित बैठक में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फर्रुखाबाद लोकसभा के प्रभारी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने की एवं संचालन ओमप्रकाश शर्मा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ने किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनके उपनाम लौह पुरुष के नाम से भी जाना जाता है।

उपनाम व्यक्ति को जन्म से नहीं बल्कि समाज में उसके आदर्शवादी कार्यों से मिलता है। आज हम सभी भारतीय भारत की स्वतंत्र हवा में एक साथ सांस ले पा रहे हैं तो उसमें बहुत बड़ा योगदान लौह पुरुष श्री पटेल जी का भी है। आज फिर हमें देश को हिटलरशाही ताकतों से बचाना है तो पटेल जी के सिद्धान्तों पर चलकर 2024 के लोकसभा चुनाव में किसान, नौजवान एवं व्यापारी विरोधी सरकार की जड़ों को उखाड़ फेंकना होगा। प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा भारतीय सभ्यता को जोड़ने का कार्य अगर किसी ने किया है तो वह केवल सरदार बल्लभ भाई पटेल हैं।

जिन्होंने कई रियासतों को खण्डित होने से बचाया और भारत को एक बनाया। छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि पटेल जी एक ऐसे नेता थे जिन्होंने आरएसएस की घृणित विचारधारा को देश में प्रतिबन्धित ही नहीं किया बल्कि देश को यह एक संदेश देने का कार्य किया कि अगर हमें सामाजिकता को बरकरार रखना है तो ऐसे देश विरोधी, समाज विरोधी संगठनों से दूर रहना होगा। कार्यक्रम के प्रभारी दीपांशु कटियार।

पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व प्रदेश सचिव यूनिस अंसारी आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में शुभम शुक्ला, आदित्य मिश्रा, सत्यम् अवस्थी, अमन चतुर्वेदी, अर्चित मिश्रा, डा० शिवम अवस्थी, आशू अवस्थी, खुर्शीद आलम, अमित यादव प्रदेश सचिव, आशुतोष कुमार जाटव, रजत क्रांतिकारी, अतुल वर्मा, अरुण गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, कुलदीप भारद्वाज, अमन भारद्वाज कमल हसन, साजिद अली खां, नौशाद, रफी अंसारी सभासद, निजाम अंसारी, नसीम अहमद, रियासुद्दीन, शादाब अंसारी, विशाल, रवी कुमार, अनुराग कुमार, मो0 नफीस, असलम नवाब, खुर्शीद अहमद, विवेक सक्सेना, गोपाल आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपा का कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी ने जिला एवं मंडल स्तर पर देश के पहले गृहमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वी जन्म जयंती को मनाया जिला स्तर पर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं मंडल स्तर पर मंडलों में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए गए। सदर विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी नगर मंडल में मंडल अध्यक्ष विकास पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता पटेल पार्क पहुंचे जहां पर स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता,जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए।

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा देश के प्रथम गृहमंत्री लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता और अखंडता के सूत्र में बांधने का कार्य किया था। सरदार पटेल अगर देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो आज देश की तस्वीर बदल गई होती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल के विचारों को लेकर चल रहे हैं उन्होंने सरदार पटेल को जीवंत रखने के लिए सरदार पटेल की विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति स्टैचू ऑफ यूनिटी बनाने का कार्य किया जो देश के लिए गौरव है।

पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटिहार ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है सरदार पटेल ने देश की आजादी में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया। भाजपा सरकार निरंतर लोह पुरुष के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना योगदान व देश की एकता अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। कांग्रेस ने सरदार पटेल के नाम का इस्तेमाल किया और वोट प्राप्त किया लेकिन भाजपा ने उनके सिद्धांतों पर चलकर देश को एक सुशासन की सरकार दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाकर भारत के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया। देश की आजादी के बाद उन्होंने 562 रियासतों को भारत में जोड़ने का कार्य किया। प्रत्येक कार्यकर्ता को सरदार पटेल के विचारों को अपनाना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने बताया जिले के सभी मंडलों में सरदार पटेल की जयंती का आयोजन हुआ है जगह-जगह स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको श्रद्धांजलि देने का कार्य किया है। संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष जय गंगवार ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री डॉ प्रभात अवस्थी वरिष्ठ नेता डॉक्टर रजनी सरीन एवं राजपूताना ग्रुप अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने भी विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर जिला मंत्री अतुल दीक्षित जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष रिशिपाल सिसोदिया जिला मंत्री गुरुचरण आजाद जिला मंत्री अशनील दिवाकर अनिल बाथम आदि लोग मौजूद रहे।

डीएम ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।

थानों में राष्ट्रीय एकता की शपथ

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देंशन में जिले के समस्त थानों व कोतवाली पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलायी गई।

error: Content is protected !!