दबंग सिपाही ने पकड़े गए आवारा पशु छुड़वाये: पालिका कर्मियों को गालियां देकर सरकारी अभियान की हवा निकाली

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर पालिका के द्वारा जोर-शोर से आवारा पशुओं को पकड़े गए अभियान की दबंग सिपाही ने हवा निकाल दी। सिपाही ने आवारा पशुओं को छुड़वाकर पालिका कर्मचारी को सरेआम गली गालियां देकर अपमानित किया। नगर पालिका के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विजेंद्र सिंह लिपिक विजय शुक्ला विभागीय सरकारी वाहन से आधा दर्जन कर्मचारियों के साथ लालगेट में आवारा पशुओं को पड़वा रहे थे। इसी दौरान बुलेट बाइक से पहुंचे दबंग सिपाही देवेंद्र सिंह ने आवारा गायों को पकड़ने का विरोध किया और पालिका कर्मचारी को गंदी गालियां देकर पकड़े गए तीन पशुओं को जबरन छुड़वा दिया।

सिपाही द्वारा सरेआम बदसलूकी किए जाने से पालिका कर्मी काफी अपमानित हुए।‌ बताया गया की सिपाही पुलिस की वर्दी में था उसकी तैनाती पुलिस लाइन में बताई गई है। नगर पालिका के इओ रविंद्र कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक एडीएम एवं सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में अधिकारियों को अवगत कराया गया कि
01नबम्बर से 31दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश के शत् प्रतिशत नगर क्षेत्रान्तर्गत विचरण करने वाले निराश्रित गौवंशों को पकड़कर कान्हा गौशाला में सरंक्षित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये है। दिये गये निर्देशों के क्रम में नगर पालिका गौवंश टीम के द्वारा नियमित रुप से विशेष अभियान चलाकर नगर क्षेत्रान्तर्गत विचरण करने वाले निराश्रित गौवंशों को पकड़कर कान्हॉ गौशाला मे सरंक्षित किये जाने का कार्य किया जा रहा है। आज प्रातः 9 बजे लिंजीगंज मोड़ लालगेट मुख्य मार्ग पर नगर पालिका गौवंश टीम के द्वारा चार गौवंशो को पकड़कर कैटिलकैचर मे बन्द कर दिया गया था।

तदोपरान्त देवेन्द्र सिंह सिपाही गाड़ी नंबर यू0पी076 एक्स 5602 के द्वारा कैटिलकैचर मे बन्द गौवंशो को छुड़वाये जाने के साथ ही शासन व जिला प्रशासन को भद्दी-भद्दी गालियो को प्रयोग करने लगे। जिससे प्रश्नगत स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गयी जिससे निराश्रित गौवंशो को पकड़ने वाले अभियान मे बाधा उत्पन्न किये जाने का प्रयास किया गया है। देवेन्द्र सिंह सिपाही के इस कृत्य से आम जनता के बीच गलत संदेश पहुँचने के साथ मुख्यमंत्री की उक्त महत्वाकांक्षी योजना का खुला उल्लंघन किया गया है।

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना का खुला उल्लंघन किये जाने तथा सरकारी कार्य मे बाधा पहुचाये जाने के आरोप मे उक्त सिपाही देवेन्द्र सिंह के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें।

error: Content is protected !!