दीपावली पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने रूट डायवर्जन

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस प्रशासन ने दीपावली के त्योहार पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन किए हैं।

पुलिस विकास कुमार ने बताया कि 09 नबम्बर की रात्रि 12 बजे से 14 नबम्बर रात्रि 12 बजे तक निम्न मार्गों पर रूट डायवर्जन निम्नवत रहेगा।

1. लालगेट से चौक बाजार पक्का पुल तक चार पहिया वाहन अन्दर नहीं जायेंगे।

2. तिकोना चौकी से चौक बाजार, लालगेट तक कोई भी भारी चार पहिया, टेम्पो, ई-रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा।

3. पल्ला मठिया देवी मन्दिर से चौक की तरफ चार पहिया वाहन, टैम्पो व ई-रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा।

4. साहबगंज चौराहा से कोतवाली फर्रुखाबाद की तरफ चार पहिया वाहन, टैम्पो व ई-रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा।

5. दो पहिया वाहन की पार्किंग कमल, टॉकीज, गुरुकुल विद्यालय के सामने आईटीआई चौराहा के पास रहेगी।

6. आर्मी चौराहा से अन्दर मैन बाजार फतेहगढ में चार पहिया वाहन व टेम्पो एवं ई-रिक्शा का प्रवेश वर्जित रहेगा।

7. आर्मी चौराहा पेट्रोल पम्प फतेहगढ से अन्दर मैन बाजार की तरफ आने वाले वाहन टेम्पो, ई-रिक्शा व चार पहिया वाहन नहीं जायेगे।

8. जिला जेल से आने वाले वाहन फतेहगढ़, मैन बाजार की तरफ चार पहिया वाहन, टेम्पो ई-रिक्शा व अन्य वाहन नहीं चलेंगे।

9. एलआईसी तिराहा से अन्दर फतेहगढ मैन बाजार की तरफ कोई भी भारी चार पहिया वाहन टेम्पो व ई-रिक्शा पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध रहेगा।

10. दो पहिया वाहन की पार्किंग केन्द्रीय विद्यालय के सामने, ब्लूहैवन होटल के सामने, रोडवेज वर्क शाप के सामने, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने रहेगी।

error: Content is protected !!