फर्रखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) शाक्य परिषद की ओर से संकिसा में भगवान बुद्ध का 56वां स्वर्गावतरण समारोह एवं कौमुदी महोत्सव का आयोजन 26 व 27 नबम्बर को किया गया है।
अयोजक सुनील दत्त शाक्य एडवोकेट ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन संकिसा स्थित भदंत विजय सोम थैरो इण्टर कालेज में किया गया है। कार्यक्रम इस प्रकार होंगे
26 नवम्बर 2023 दिन रविवार दोपहर 3 बजे ध्वजारोहण व उद्घाटन संकिसा भिक्षु संघ द्वारा किया जाएगा।
दोपहर 3.30 बजे
पूजा वन्दना पांडाल में।
सायं 4 बजे से भिक्षु सम्मेलन।
27 नवंबर दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे प्रात:
पूजा वन्दना पाण्डाल में।
10.30 बजे से महिला सम्मेलन।
12.30 बजे से धम्म-सभा सायं 4.15 बजे से धम्म यात्रा स्तूप तक पूजा वन्दना व श्रृद्धांजलि।
सायं 7 बजे से देर रात तक बौद्ध गीत, नाटक एवं सांस्कृतिक पांडाल में।
भगवान तथागत बुद्ध ने मानव जीवन को सुखमय बनाने हेतु सर्वाधिक प्रभावशाली शीलों का पालन करना माना। जिसका तात्पर्य वे कर्म है जो मानव का दुख दूर करते है तथा सुख स्वास्थ्य विकसित करते हैं। इस लिये भगवान ने मन, वचन, काया से शील पालन पर अत्याधिक बल दिया और इन्ही को धर्म का मूल माना। बौद्ध परम्परा के अनुसार गौतम बुद्ध तथा पूर्व बुद्धों सहित 7 बुद्धों ने यही संकिसा में देवलोक से अवतरण के बाद उपदेश दिया था।
उन बुद्धों के नाम भगवान विपस्सी बुद्ध, शिखी, स्वंभू, क्रकुछन्द, कोनागमन, काश्यप एवं शाक्यमुनि गौतम बुद्ध है। इन सभी बुद्धों की अवतरण स्थलियां संकिसा से बिहार ग्राम तक खोजने पर मिल सकती है। सम्राट अशोक ने श्रद्धा पूर्वक स्मृतियाँ साकार रहने के उद्देश्य स्वरुप शिलालेख, स्तूप और स्तम्भ लगवाये।
आयोजक श्री शाक्य ने सभी से निवेदन किया है कि एक महान धर्म प्रवर्तक भगवान बुद्ध के स्वर्गावतरण के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा हर्षोल्लास पूर्वक मनाये। इन देव मनुष्यों के पर्व में धार्मिक सद्भावना के साथ सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन का सफल बनायें।उन्होंने बताया कि महोत्सव में बौद्ध, भिक्षु, विद्धानजन, राजनेता व सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेगे।