फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बीती रात 9 उप निरीक्षकों के तबादले व पोस्टिंग की है। थाना कमालगंज के उप निरीक्षक विशेष कुमार को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया। जबकि थाना मऊदरवाजा के उपनिरीक्षक सचिन सिंह चौधरी की एसपी के पीआरओ पद पर तैनाती की गई। ऑपरेशन दृष्टि सेल के प्रभारी सुरेंद्र सिंह को न्यायालय की सुरक्षा में भेजा गया।
पुलिस लाइन से उप निरीक्षक श्याम सिंह जी सिंह की थाना शमशाबाद, उप निरीक्षक इस्तकार खां की थाना नवाबगंज, उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह की थाना अमृतपुर, उपनिरीक्षक काशी प्रसाद की थाना राजेपुर, उपनिरीक्षक बलवीर सिंह की थाना कमालगंज एवं उपनिरीक्षक यशवंत सिंह की थाना कंपिल में तैनाती की गई है।