नशेड़ी युवक ने हमला करके पत्नी को मार डाला: पति गिरफ्तार

  • कमालगंज फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) नशेड़ी युवक ने बीती रात हमला करके पत्नी आरती को मार डाला। आरती थाना कमालगंज के ग्राम नगला जोध निवासी धीरेंद्र उर्फ रिंकू ठाकुर की 32 वर्षीय पत्नी थी। बताया गया कि रिंकू बीती रात नशे में घर पहुंचा उस समय आरती सो रही थी।

रिंकू ने सोते समय ही आरती के सिर पर लकड़ी की फंटी से जबर्दस्त प्रहार किये। आरती के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर गंभीर घायल आरती को सीएससी कमालगंज भिजवाया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी इंचार्ज दीपक भाटी अपने मामले की जांच पड़ताल की।

पुलिस ने महिला के शव को देर रात पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम डूंगरपुर निवासी राजीव सिंह ने रिंकू के विरुद्ध बहन की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजीव ने थाना पुलिस को तहरीर देखकर अवगत कराया कि मेरी बहन आरती का 12 वर्ष पूर्व रिंकू से विवाह हुआ था। आरती के 10 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष, 8 वर्षीय पुत्र उत्सव एवं 6 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा है।

राजीव ने आरोप लगाया कि रिंकू ने लकड़ी की फंटी से पीट कर आरती को मार डाला है।पुलिस ने रिंकू को रजीपुर चौराहे से पकड़ लिया।

पत्नी के चरित्र पर करता था संदेह

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने मीडिया को बताया की कि आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर पत्नी की हत्या में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया गया है। रिंकू की आए दिन नोक झोंक होने के कारण पत्नी से बनती नहीं थी। रिंकू पत्नी के आचरण पर संदेह करता था।

वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

कोतवाली मोहम्मदाबाद के गांव ताजपुर निवासी 70 वर्षीय प्रेमदास सुबह 5 बजे मंदिर गए थे। मंदिर से लौटते समय ताजपुर रोड पुलिस चौकी से 200 मीटर दूरी पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया। उपचार के दौरान प्रेमदास की मृत्यु हो गई।
जिसकी फौती सूचना पत्नी उर्मिला देवी ने पुलिस को दी। एसआई उदय पाल सिंह राजावत ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

error: Content is protected !!