फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) नगर में आज धूमधाम से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अक्षत कलश यात्रा निकाली गई।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यात्रा निकाली गई। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तत्वाधान में अभियान समिति द्वारा अक्षत कलश यात्रा का शुभारंभ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जेएनवी रोड से हुआ। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पहुंची।
जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह विजय अवस्थी, विभाग संपर्क प्रमुख उमेश गुप्ता, विभाग सह बौद्धिक प्रमुख रामजी, जिला प्रचारक प्रवीण भाई प्रमुख रुप से शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला टोली और नगर टोली तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और समाज के चिंतक बंधुओ ने बढ़ चढ़कर अक्षत कलश यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई।
जेएनवी रोड विद्यालय में सभी बंधुओ के साथ बैठक में अभियान समिति की घोषणा हुई। अभियान समिति का प्रमुख डॉक्टर सुबोध वर्मा को बनाया गया उन्हीं के मार्गदर्शन में अक्षत कलश यात्रा का कार्यक्रम और हर परिवार में हर घर में अक्षत पहुंचे। ऐसी रूपरेखा अगले कार्यक्रमों में तय की जाएगी। ऐसा विभाग कारवा द्वारा सबको मार्गदर्शन किया गया।
यात्रा के कार्यक्रम में करीब 50 जगहों पर पुष्प वर्षा, कलश पूजन और श्रीराम जी के स्वरूप का भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम के नारों के बीच और भजन कीर्तन करते हुए सभी राम भक्तों का समूह आकर्षक दिख रहा था। यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपनी जिम्मेदारी का एहसास कर बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।
जिसमें संस्कार भारती के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पांडे, अनिल प्रताप सिंह, अवधेश पांडे, अविनाश पांडे, अतुल दीक्षित, प्रिंस चौहान, शिवानी गौतम, आकांक्षा सक्सेना, दीपका राजपूत, हिना दुबे तमाम बहनों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई।