आवारा पशुओं के कहर से किसानों की बर्बादी: जनप्रतिनिधि खामोश

फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज) आवारा पशुओं के कहर से जिले के अधिकांश किसान बर्बाद हो रहे हैं। किसानों की इस जबरदस्त समस्या के लिए किसान नेता बेकार साबित हो रहे हैं। देखा जा रहा है कि अब किसान नेता अपनी व समर्थकों की निजी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते हैं। किसान खून पसीने से फसल तैयार करता है जिसको रात में आवारा पशु देखते-देखते ही चौपट कर जाते हैं।

किसान पूरी रात फसल की रखवाली करते हैं लेकिन अब कोहरे में आवारा पशु भी दिखाई नहीं पड़ते हैं। कड़ाके की ठंड के कारण किसान सही ढंग से फसल की रखवाली नहीं कर पा रहे हैं। कोहरे में टार्च की रोशनी भी फेल हो रही है। जिले के सभी जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं को किसानों की इस समस्या की पूरी जानकारी है। लेकिन वह इस समस्या के समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

प्रदेश स्तर के जिम्मेदार मंत्री एवं जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी आए दिन आवारा पशुओं की रोकथाम की हवाई बयान बाजी करते हैं। आवारा पशुओं को पकड़ने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। नगर फर्रुखाबाद की हर गली एवं तिराहे चौराहों पर आवारा पशुओं का झुंड देखा जाता है। जिसे शहर के दुकानदार एवं राहगीर काफी परेशान है। एक हवाई नेता ने अपना प्रचार करने की आड़ में किसान दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

ऐसी शुभकामनाएं पीड़ित किसानों के जले पर नमक छिड़कने के समान है। भाजपा सरकार किसानों की दोगुनी आमदनी करने की बात करती है यदि सरकार आवारा पशुओं पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दे तो किसानों की आमदनी स्वत ही बढ़ जाएगी। महंगी बिकने वाली सब्जियां सस्ती बिकने लगेगी। खेतों में कटीले तार व खंबे लगाने की लागत बंद हो जाएगी किसान चैन की नींद में घर में सो सकता है। लेकिन भाजपा सरकार में यह सपना सपना ही बना रहेगा।

error: Content is protected !!