फर्रुखाबाद। (एफबीडी न्यूज़) भारत सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इजराइल में सुरक्षित स्थान पर बिल्डिग निर्माण से सम्बन्धित कार्य करने वाले श्रमिक टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर तथा जाल बनाने वाले कारीगर आदि के कार्यों हेतु भारततीय कौशल विकास कारपोरेशन के माध्यम से फेग वर्क शटरिंग के कार्य हेतु 3000, आयरन बेल्डिग 3000, सिरेमिक टाइल के कार्य हेतु 2000 एवं प्लास्टरिंग के कार्य हेतु 2000 कुल 10000 श्रमिकों को उपब्ध कराये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है।
चयनित श्रमिकों की रवानगी जनवरी 2024 जायेगी। उक्त कार्यों में दक्ष इच्छुक श्रमिक निम्न योग्यता रखता हो। श्रमिक उक्त चारों प्रकार में से किसी एक कार्य में निपुण हो। श्रमिक का पासपोर्ट उपलब्ध हो। ऐसे श्रमिक जिनके पास पासपोर्ट उपलब्ध न हो, तत्काल पासपोर्ट बनवा सकते है। श्रमिक को कम से कम 01 वर्ष तथा अधिकतम 05 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है।
श्रमिक अथवा श्रमिक का परिवार पूर्व में कभी इजराइल में कार्य न किया हो। श्रमिक को प्रतिमाह रूपये1,37,000 लगभग वेतन के रूप में दिया जायेगा। श्रमिकों को रूपये 15000 प्रतिमाह बोनस फण्ड के रूप में दिया जायेगा। जो कम्पनी के खाते में जमा रहेगा और कार्य समाप्ति पर वापस होगा। श्रमिक को आने-जाने एवं रहने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। इजराइल में रहने का व्यय सेवायोजक वहन करेगा।
श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।श्रमिक को उक्त श्रेणी के कार्य में कम से कम 03 वर्ष के कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है। सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त श्रेणी में कार्य करने वाले कुशल इच्छुक श्रमिक उपरोक्त सूचनाओं के साथ श्रम विभाग, कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, ब्ल्यू हैवल होटल के पास, सिविल लाइन, फतेहगढ, फर्रुखाबाद के फोन नंबर 38742082, 9450203482 पर तत्काल सम्पर्क कर सकते है।